{"_id":"5e39b8578ebc3ee5e23042a9","slug":"two-teachers-out-of-three-notice-to-deputy-education-officer-roorkee-news-drn335044780","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन में से दो शिक्षिका नदारद, उप शिक्षाधिकारी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन में से दो शिक्षिका नदारद, उप शिक्षाधिकारी को नोटिस
विज्ञापन
तीन में से दो शिक्षिकाएं नदारद, उप शिक्षाधिकारी को नोटिस
जिला शिक्षाधिकारी ने किया राजकीय प्राथमिक विद्यालय सफीपुर का निरीक्षण
सालियर स्कूल में एक शिक्षक धूप सेकता मिला, वेतन पर लगाई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सफीपुर में निरीक्षण के दौरान तीन में से मात्र एक ही शिक्षिका मिली है। इसके साथ ही विद्यालय में छात्र संख्या भी बेहद कम है। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ने लापरवाही को लेकर उप शिक्षाधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सालियर में भी शिक्षक के धूप सेकने के कारण वेतन पर रोक लगाई गई है।
मंगलवार को जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने करीब तीन बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय सफीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में घोर अनियमितता मिली। इस विद्यालय में तीन शिक्षिकाएं तैनात हैं। इसमें से एक ही विद्यालय में मिली। एक अन्य शिक्षिका के मातृत्व अवकाश का प्रार्थनापत्र विद्यालय में मिला है, लेकिन इस प्रार्थनापत्र पर स्वीकृति नहीं थी। नियमानुसार मातृत्व अवकाश पर स्वीकृत के बाद ही शिक्षिका छुट्टी पर जा सकती है। इसके अलावा एक अन्य शिक्षिका विद्यालय में हस्ताक्षर कर समय से पहले ही निकल गई। इसके साथ ही निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में कुल 68 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 39 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई थी, लेकिन विद्यालय में मात्र 20 बच्चे ही उपस्थित मिले हैं। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने लापरवाही को लेकर उप शिक्षाधिकारी रुड़की को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सालियर का भी निरीक्षण किया। यहां पर एक शिक्षक धूप सेकता मिला है, जबकि शिक्षक की कक्षा के बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे। इस पर शिक्षक के वेतन पर रोक लगाई गई है। वहीं स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी चेतावनी जारी की गई है।
सफीपुर में तीन में से एक ही शिक्षिका मौजूद मिली है। इसके साथ ही बच्चों की संख्या भी बेहद कम थी। लापरवाही के कारण उप शिक्षाधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच कराने के बाद नदारद दो शिक्षिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सालियर में एक शिक्षक धूप सेकता मिला है। उसके वेतन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
-ब्रह्मपाल सिंह सैनी, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक, हरिद्वार