फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two stone crushers sealed in the storage of illegal mining material

जिलाधिकारी के आदेश पर स्टोन क्रशरों पर छापा, मिली भारी अनियमितता

Thu, 03 Mar 2022 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
Two stone crushers sealed in the storage of illegal mining material
नदियों के किनारे अवैध खनन की सूचना के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर भगवानपुर तहसील प्रशासन ने स्टोन क्रशरों पर छापे मारकर भारी मात्रा में अवैध खनन सामग्री का भंडारण पकड़ा है। अवैध भंडारण पर जुर्माने के लिए नापतौल कर आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जुर्माना लाखों में होगा। वहीं, जीएमवीएन के एक राजस्व चुगान पट्टे पर मानकों से अधिक खनन मिलने पर चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। मौके से पकड़ी गई एक एचएम मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

बुग्गावाला क्षेत्र में स्टोन क्रशरों और खनन माफिया की ओर से अवैध खनन किसी से छिपा नहीं है। करोड़ों में होने वाले इस काले कारोबार पर समय-समय पर कार्रवाई होती रही है। बीते कुछ समय से भी लगातार अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने विभिन्न शिकायतों के आधार पर खनन विभाग और भगवानपुर तहसील प्रशासन को कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके तहत भगवानपुर एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी, राजस्व व खनन विभाग के रवि नेगी के संयुक्त दल ने तेलपुरा और बंजारेवाला क्षेत्र में तीन स्टोन क्रशरों की सघनता से जांच की। इस दौरान पाया गया कि स्टोन क्रशरों पर मानकों से अधिक खनन सामग्री का भंडारण किया गया है।
विज्ञापन

अनियमितता मिलने पर दो स्टोन क्रशरों को सील कर दिया गया। साथ ही अवैध भंडारण की नापतौल की गई। अवैध भंडारण का आकलन कर जुर्माना लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों स्टोन क्रशरों पर जुर्माने की राशि लाखों में होगी। दूसरी ओर, कार्रवाई के दौरान मोहंड रोह में गढ़वाल मंडल विकास निगम के राजस्व चुगान लॉट का भी औचक निरीक्षण किया गया। यहां भी अनियमितता पाए जाने पर पट्टा मालिक को नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान दो ट्रॉली और एक एचएम मशीन को सीज कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार मॉनीटरिंग जरूरी
बुग्गावाला क्षेत्र की नदियों की हालात देखने से पता चलता है कि यहां खनन माफिया ने 15-15 फीट तक खोदाई कर दी है, जिससे नदी में खड़े होकर ऊपर देखने से भी डर लगता है। यह सिलसिला वर्षों से चल रहा है। पुलिस-प्रशासन कभी कभार कार्रवाई करता है और फिर से ढील दे दी जाती है। ऐसे में लगातार मॉनीटरिंग और कार्रवाई के अभाव में रुक-रुककर नदियों को छलनी किया जा रहा है।
नदियों के पास खनन की अनुमति का उठाते हैं लाभ
पर्यावरण विभाग की ओर से नदियों के पास स्टोन क्रशरों की अनुमति देने के लिए कठोर नियम लागू किए गए हैं, लेकिन ये नियम पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। नदियों के काफी नजदीक तक स्टोन क्रशरों को अनुमति दे दी जाती है। बुग्गावाला क्षेत्र में ऐसे दर्जनों स्टोन क्रशर हैं, जो नदियों के समीप लगे हैं। रात के समय जब लोग सोते हैं, उस समय नदियों में जमकर अवैध खनन होता है।

अवैध खनन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। दो स्टोन क्रशरों को सील किया गया है। अवैध भंडारण की रिपोर्ट मंगाई गई है। रिपोर्ट मिलने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed