फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two sides clashed in Mercury market, fighting with innocent

बुध बाजार में भिड़े दो पक्ष, मासूमों से मारपीट

Wed, 07 Aug 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in Mercury market, fighting with innocent
बुध बाजार में फड़ लगाने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए फड़ लगाने वाले एक परिवार के साथ मारपीट की। दबंगों ने दो मासूमों से मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले गई। हालांकि, पुलिस ने बाद में दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर निगम के पास नहर पटरी पर बुधवार को बुध बाजार में दो लोग फड़ लगा रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष को फड़ लगाने का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से पीटा, जिससे वे लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कराने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों को हवालात में बंद कर दिया। दोनों पक्ष दोबारा कोई विवाद न करने और उन्हें छोड़ने की पुलिस से गुहार लगाने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed