फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two people including teenager died under suspicious circumstances

Roorkee News: किशोर समेत दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 25 Sep 2023 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two people including teenager died under suspicious circumstances
Iरायपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों की घटना, पुलिस ने शुरू की जांचI
विज्ञापन

Iकमरे में अचेत पड़े युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
I

Iकिशोर के आत्महत्या करने की बात आई सामने
I
रायपुर क्षेत्र में एक युवक और एक किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक अपने कमरे में अचेत पड़ा मिला था, जिसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया। जबकि, किशोर की मौत की सूचना पुलिस को अस्पताल से मिली। बताया जा रहा है कि किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है।


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि रविवार को चिड़ोवाली में एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान विक्रम खत्री पुत्र चंद्र सिंह खत्री निवासी कंडोली चिड़ोवाली के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि विक्रम रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब नहीं उठा तो परिवार वालों ने दूसरे कमरे से झांककर देखा तो विक्रम अपने बिस्तर पर अचेत पड़ा था। परिवार वालों ने कुंडा तोड़कर उसे बाहर निकाला और दून अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि युवक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन




वहीं पुलिस को कोरोनेशन अस्पताल से एक किशोर की मौत की सूचना मिली। उसकी पहचान रौनक पुत्र गिरीश कुमार निवासी ऋषिनगर अधोईवाला के रूप में हुई। पुलिस उसके घर पर गई तो पता चला कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। उसने रविवार को फांसी लगा ली थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रौनक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed