{"_id":"572f7b5f4f1c1bd9525cd0bb","slug":"two-member-of-interstate-vehicle-thief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 08 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य और बरामद बाइक्स
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 12 वाहन बरामद किए हैं। गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों और उनके द्वारा चुराए वाहनों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
लक्सर सीओ गजेंद्र सिंह रौतेला ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि लक्सर चौकी बाजार प्रभारी डीएस रावत को शनिवार को क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के दो लोगों के होने की सूचना मिली। घेराबंदी कर पुलिस ने एक स्कूटी पर जा रहे दोनों को तुगपुर-चंदपुरी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में की गई पूछताछ में दोनों ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया। आरोपियों ने अपना नाम चेतन उर्फ सुशांत (निवासी ग्राम रामराज थाना बहसुमा, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश) और कुर्वेष (निवासी सिलावर थाना आदर्श मंडी जनपद शामली उत्तरप्रदेश) बताया। दोनों ने बताया कि वाहन चोरी करने के बाद वह उनके फर्जी कागजात तैयार कराते थे। दोनों की निशानदेही पर रुड़की, मंगलौर, मंडावर, गंगनहर, मवाना, बिजनौर, कोटद्वार, देहरादून से चुराई 12 बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि चेतन बाइक चोरी करता था तो कुर्वेश कंप्यूटर से स्कैन कर बाइकों के फर्जी कागजात तैयार करता था। पुलिस ने दोनों से बाइकों के अलावा आरसी, आरटीओ की चार मोहरें, स्टांप पैड आदि बरामद किए गए हैं। पकड़े गए दोनों वाहन चोरों के साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। खुलासे के दौरान कोतवाल जयदेव आर्य, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत, एसआई संपूर्णानंद गैरोला, तनवीर अहमद, रविपंत, रविंद्र गुसांई, अजय सिंह, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दोनों पर दर्जनभर से अधिक मुकदमे
सीओ गजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि पकड़े गए दोनों वाहन चोर बेहद शातिर हैं। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में बाइक चोरी के साथ साथ-साथ लूट, शस्त्र अधिनियम आदि के दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी चेतन के खिलाफ थाना बहसुमा में चार मुकदमे चोरी एवं लूट, थाना दौराला में तीन मुकदमे लूट एवं शस्त्र अधिनियम, थाना खतौली में लूट का एक मुकदमा व थाना मवाना में एक चोरी का मुकदमा दर्ज है। कुर्वेश के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं जिसमें से दो थाना शामली में चोरी व गुंडा अधिनियम व तीसरा थाना रमाला में चोरी की धाराओं में दर्ज है।