फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two gangsters of vehicle theft gang arrested, four bikes recovered

Roorkee News: वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

Tue, 09 Dec 2025 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Two gangsters of vehicle theft gang arrested, four bikes recovered
कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। बरामद बाइकें रुड़की, बिजनौर व मंगलौर से चोरी की गईं थीं।
विज्ञापन




मंगलवार को मंगलौर कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात शेखरचंद्र सुयाल ने बताया क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे थे। एसएसपी के निर्देश पर वाहन चोरों को दबोचने के लिए सीआईयू व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन




सोमवार देर शाम को कार्यकारी कोतवाली प्रभारी रफत अली को सूचना मिली कि रुड़की की ओर से नहर पटरी के रास्ते एक बाइक पर दो युवक आ रहे हैं। उनके पास चोरी की बाइक है। पुलिस ने आसफनगर के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवकों से बाइक के कागजात मांगे लेकिन वह नहीं दिखा पाए। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बाइक को मंगलौर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम गुलसजर व सोनू निवासी टांडा भनेड़ा थाना मंगलौर बताए।




एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने रुड़की बिजनौर व मंगलौर से कई बाइकें चोरी करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन अन्य बाइकें भी बरामद कीं। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ रुड़की, बिजनौर व मंगलौर में चार मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed