फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   two dead and more then 20 injured in road accidents.

दुर्घटनाओं में दो की मौत, 20 से अधिक घायल

Sun, 31 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 31 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना मंगलौर में हुई, जबकि दूसरी सुल्तानपुर क्षेत्र के बेगमपुर में हुई। इसके अलावा रफ्तार और जल्दबाजी में  20 से अधिक कांवड़िए घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की में उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।   
कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई है। कार चालक घटना के बाद भाग निकलने में कामयाब रहे। मृतक के पुत्र ने कार पंजीकरण संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ठसका निवासी मुकेश कुमार-48 शुक्रवार को देर शाम लखनौता चौराहे कीओर से बाइक से लौट रहा था। लहबौली व उदलहेड़ी के बीच एक कार ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची झबरेड़ा थाने की गाड़ी ने मुकेश को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। बेटे दीपक ने कार संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरटेक में चली गई कांवड़िए की जान
सुल्तानपुर में बेगम पुल के निकट ओवरटेक करते समय कावडिय़ों की बाइक दूसरी बाइक से टकराकर सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार एक कावड़िए को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा कावड़िया घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। 
सचिन कुमार पुत्र शिवचरण निवासी मालीवाड़ा थाना शिहानी जिला गाजियाबाद और अंकुर कुमार पुत्र राजेश गोयल निवासी बसंत रोड-15 कालूपुरा थाना शिहानी जिला गाजियाबाद एक बाइक पर सवार होकर कावड़ लेने के लिए हरिद्वार की ओर जा रहे थे। शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे बाइक सवार जैसे ही सुल्तानपुर के निकट बेगम नदी के पुल पर पहुंचे तो वह सामने जा रही बाइक को ओवरटेक करने लगे, जिससे उनकी बाइक सामने जा रही बाइक से टकरा गई और बाइक सवार दोनों बाइक के साथ सड़क पर जा गिरे। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें कुचल दिया, जिससे सचिन कुमार पुत्र शिवचरण निवासी मालीवाड़ा थाना शिहानी जिला गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा अंकुर कुमार घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर एसएसआई जहांगीर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। साथ ही बाइक सवार दोनों को सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां पर डाक्टर ने सचिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई जहांगीर अली ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मौके  से फरार चालक की तलाश की जा रही है।


20 कांवड़िए घायल
 विभिन्न स्थानों पर दुर्घटनाओं में 20 से अधिक कांवड़िए घायल हो गए, जिन्हें रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया। इसमें संजीत, पंकज, सतीश, अमित, मोहित, आशी, अक्षय, जिशान, कर्मवीर, सचिन, नरेश, केशव, सुमित, अरुण, मनीष, राहुल आदि शामिल हैं। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात कर्मियों के अनुसार उक्त सभी लोगों को शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह लाया गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया या फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed