फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two crooks arrested for robbery from a finance worker

फाइनेंसकर्मी से लूट में दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two crooks arrested for robbery from a finance worker
लक्सर (रुड़की)। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने फाइनेंस कर्मचारी के पैर में गोली मारकर की गई लूटपाट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, दो कारतूस, चाकू, मोबाइल और ढाई सौ की नकदी भी बरामद की है। मामले में एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को लक्सर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि नारसन कलां निवासी फाइनेंस कर्मी शिवम 18 सितंबर को लक्सर से फाइनेंस की रकम लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन बदमाशों ने कुआंखेड़ा गांव के पास उन्हें रोक लिया था और पैर में गोली मार दी थी। इसके बाद 15 हजार की नकदी लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी देहात ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना ननौता निवासी भूरा और गुरमीत नवासी खानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी राजन सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि 28 अगस्त को उन्होंने सीधडू निवासी नरेश से बाइक व मोबाइल भी लूटा था। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई अभिनव शर्मा, दरोगा मनोज नौटियाल, अनिल बिष्ट, यशवीर नेगी, कांस्टेबल सुमन, मनोज कुमार, बलवीर सिंह और अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed