{"_id":"655507b2cfbd9007f10b9839","slug":"two-brothers-attacked-with-sticks-case-against-two-roorkee-news-c-5-1-drn1027-287907-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो भाइयों पर डंडे से हमला, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो भाइयों पर डंडे से हमला, दो पर केस
विज्ञापन
दो भाइयों को रास्ते में रोककर दो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें एक भाई के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मामला अलग-अलग समुदाय का होने पर तनातनी की स्थिति बनी हुई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव नगला इमरती निवासी विशु ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 नवंबर की शाम दूसरे समुदाय के कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पथराव भी किया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
आरोप है कि अगले दिन विशु अपने भाई के साथ बाइक से दिवाली का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान बाईपास पर दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें विशु गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अहसान और सलमान निवासी नगला इमरती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, मामला अलग-अलग समुदाय का होने पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस दोनों पक्षों पर पैनी नजर बनाए हुए है।