{"_id":"693823f915ff875591048dea","slug":"two-animals-being-brought-from-bhuraheri-to-mangalore-recovered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-852789-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भूराहेड़ी से मंगलौर लाए जा रहे दो पशु बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भूराहेड़ी से मंगलौर लाए जा रहे दो पशु बरामद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की ओर से लोडर में लादकर मंगलौर लाए जा रहे दो गोवंशीय पशुओं को उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड ने लोडर से बरामद किया है। टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को सीज करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की प्राथमिकी दर्ज की है।
सोमवार देर शाम उत्तराखंड गोवंश संरक्षण टीम क्षेत्र के दहियाकी गांव के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक लोडर में गोवंशीय पशु लदे हुए हैं जो पुरकाजी से मंगलौर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने गंगनहर पटरी पर पहुंचकर चेकिंग शुरू की तो एक लोडर पुलिस को देखकर मंगलौर की ओर तेज रफ्तार से भागा जिसका टीम ने पीछाकर रोक लिया।
लोडर का चालक कूदकर गन्ने के खेत में भाग गया। पुलिसकर्मियों ने लोडर से एक व्पक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने लोडर से दो गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह भूराहेड़ी से मंगलौर के लिए गोवंशीय पशु लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
कार्यकारी कोतवाल रफत अली ने बताया कि एक लोडर से दो गोवंशीय पशु बरामद हुए हैं। रविन्द्र उर्फ बिंदर निवासी नारसन कलां मंगलौर को गिरफ्तार किया गया है। चालक फरार हो गया है। लोडर को सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।