{"_id":"6373c177a7b70f02a96fe3a7","slug":"two-accused-arrested-with-smack-roorkee-news-drn428244259","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एक लाख की स्मैक समेत दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने एक लाख की स्मैक समेत दो दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को अलग-अलग स्थानों से करीब एक लाख की कीमत की स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस ने नशाखोरी पर अंकुश लगाने लिए अभियान चला रखा है। इसी क्रम में लक्सर कोतवाली पुलिस की ओर से सोमवार रात अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तानपुर से लक्सर की ओर दो युवक स्मैक बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुल्तानपुर-लक्सर के मध्य बेगम पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच पुलिस को एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार पीछे की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोच लिया और तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 28.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मोहम्मद अली सुल्तानपुर कुन्हारी को गिरफ्तार किया है। वहीं सुल्तानपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान जावेद उर्फ जग्गा निवासी सुल्तानपुर को 6.03 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत करीब एक लाख रुपये है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।