{"_id":"6335e2e45b77f723b733f0bd","slug":"two-accused-arrested-from-bandarjud-forest-roorkee-news-drn4241917171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत पूरा करने के लिए करते हैं पशु कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत पूरा करने के लिए करते हैं पशु कटान
सार
जंगल में संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।कॉलोनी में घुसा मगरमच्छ, रेक्स्यू किया रोशनाबाद।एक कॉलोनी के पास बृहस्पतिवार को मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंगल में संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से 40 किलो मांस बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह नशे की लत पूरा करने के लिए पशु का कटान करते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
बुग्गावाला एसओ परमेश्वर दत्त भट्ट को बुधवार शाम सूचना मिली थी कि बंदरजूड़ गांव के पास जंगल में दो लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। सूचना पर एसओ ने पुलिस टीम को साथ लेकर जंगल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से 40 किलो मांस और कटान के उपकरण भी बरामद किए।
एसओ ने बताया कि मौके से इस्लाम और नफीस निवासी गांव बदरजूड़, बुग्गावाला को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने और दैनिक खर्च पूरा करने के लिए संरक्षित पशु का कटान करते हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कॉलोनी में घुसा मगरमच्छ, रेक्स्यू किया
रोशनाबाद। एक कॉलोनी के पास बृहस्पतिवार को मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम में दो घंटे बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़कर बाणगंगा में छोड़ा। केविन केयर से सटी कॉलोनी में मगरमच्छ घुस गया। उसे देखकर कालोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। कॉलोनी के निकट नाला या तालाब भी नहीं है। बहादराबाद वन चौकी इंचार्ज ओपी सिंह ने बताया कि मगरमच्छ काफी बड़ा था। जिसे पकड़कर बाणगंगा में छोड़ दिया। संवाद