{"_id":"57d841534f1c1b2d46d4854c","slug":"two-accuse-arrested-theft-incident-reveald","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज्जुपुर गांव में टेलीकॉम एंड गारमेंट की दुकान में विगत 30 अगस्त को हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। साथ ही चोरी किए गए इलेक्ट्रानिक एवं गारमेंट का सामान बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज्जुपुर गांव में चोर आजाद टेलीकाम एंड गारमेंट की दुकान में पीछे की दीवार तोड़कर उसमें रखे मोबाइल, कंप्यूटर, एलसीडी, इनवर्टर व बैटरी सहित गारमेंट का सामान आदि चोरी कर ले गये थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों की धरकपड़ के लिए प्रयास शुरू किए थे। पुलिस ने शक के आधार पर एक मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। सोमवार की रात पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर सहारनपुर जिले के संतागढ़ गांव निवासी अंकुर उर्फ भोला व परागपुर गांव के शुभम कोरिया व उसके साथी के घर में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर सभी सामान बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया की दोनों का चालान कर जेल भेजा जा रहा है। साथ ही चोरी के मामले में और लोगों के होने की भी आशंका है। इसके लिए पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
चोरी के बाद गन्ने के खेत में छिपे रहे
आरोपियों ने बताया कि वारदात की रात वह शाम को दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए थे लेकिन कुछ नहीं खरीदा। फिर रात तक क्षेत्र में ही घूमते रहे। रात को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल गन्ने के खेत में खड़ी कर चोरी की और सामान लेकर फिर से गन्ने के खेत में छिप गए। सुबह जल्दी दो बड़े बैगों में सामान भरकर ले गए और कुछ सामान वहीं छोड़ गए। अगले दिन सामान ले जाने की नीयत से वे फिर खेत में पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें सामान नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस की नौकरी के बजाए सलाखों के पीछे पहुंचा
चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अंकुर उर्फ भोला का चयन पिछले दिनों यूपी पुलिस में हो गया था। 27 सितंबर को उसका मेडिकल होना था। दूसरा आरोपी शुभम कोरिया सहारनपुर के एक कालेज से बीबीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। दोनों गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। दुनिया की चकाचौंध में अमीर बनने की चाहत में उन्होंने जुर्म की दुनिया में कदम रख दिया।
दस दिन बाद क्यों दर्ज किया मुकदमा
तेज्जुपुर में टेलीकॉम एंड गारमेंट की दुकान में हुई चोरी का मुकदमा पुलिस ने 10 दिन बाद दर्ज किया। यही नहीं मुकदमा दर्ज होते ही दो दिन में इसका खुलासा भी कर दिया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि जब पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई। तभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की जरूरत समझी। ज्ञात हो कि विगत 30 अगस्त को दुकान में लाखों के इलेक्ट्रानिक एवं गारमेंट सामान की चोरी हुई थी। पीड़ित की ओर से उसी दिन पुलिस को तहरीर दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दस सितंबर को दर्ज किया। दो दिन बाद ही चोरी की घटना का खुलासा इस बात की ओर संकेत करता है कि पुलिस को सुराग हाथ लगे तो गुड वर्क दिखाने का मौका भी हाथ आया। ऐसे में पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को इसका खुलासा कर दिया। इस बाबत चौकी इंचार्ज का कहना है कि घटना स्थल पर लगे सीसी कैमरे में आरोपियों के चेहरे साफ नहीं आ रहे थे। ऐसे में कोई गलत व्यक्ति न फंस जाए इसके चलते जांच पड़ताल में देरी हो रही थी। मामला साफ होते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई थी।