फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Truck collision broken gate, jam

ट्रक की टक्कर से फाटक टूटा, जाम

Tue, 02 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 02 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

झबरेड़ा। इकबालपुर रेलवे फाटक खोलने के दौरान जल्दबाजी के चक्कर में एक ट्रक चालक ने फाटक क्षतिग्रस्त कर वाहन लेकर फरार हो गया। उसके बाद मौके पर ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। देर रात तक चालक का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक झबरेड़ा से पुहाना की ओर जा रहा था। जैसे ही इकबालपुर रेलवे फाटक खुला जल्दबाजी में ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। गेट मैन ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। लेकिन जब तक इसे दबोचा जाता आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। साढ़े दस बजे तक फाटक का मरम्मतीकरण होता रहा। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम तक चालक का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन


फाटक पर ट्रॉली पलटी, ट्रेनों की रफ्तार थमी
लक्सर। बालावाली और चंदक के बीच रेलवे फाटक पर गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड वाहन आए दिन परेशानी का सबब बन रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन इन पर अंकुश नहीं लगा रही है। मंगलवार सुबह एक बार फिर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली फाटक पर पलटने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई। इससे किसान एक्सप्रेस, सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर, हावड़ा एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षाकर्मियों ने ट्रैक्टर ट्राली को लाइन से हटाकर यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed