{"_id":"6838a49c5b079cb2030f5fe2","slug":"trees-fell-due-to-storm-and-rain-10-pillars-broken-roorkee-news-c-5-1-drn1027-703166-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आंधी और बारिश से गिरे पेड़, 10 खंभे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आंधी और बारिश से गिरे पेड़, 10 खंभे टूटे
विज्ञापन
सुल्तानपुर क्षेत्र में बुधवार शाम आंधी और बारिश से भोगपुर से शाहपुर जाने वाले मार्ग के किनारे हाईटेंशन लाइन पर जगह-जगह पेड़ और टहनियां टूटकर गिर गईं। क्षेत्र में 10 खंभे टूट गए। 500 मीटर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण क्षेत्र में पूरी रात बिजली नहीं आई। बृहस्पतिवार को भी शाम तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। इससे लोगों का गर्मी से बुराहाल रहा। लोग पीने के पानी के लिए तरस गए।
सुल्तानपुर क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक घने बादल छा गए थे। इसी के साथ तेज आंधी चली और बारिश भी हुई। इससे भोगपुर से शाहपुर जाने वाले मार्ग पर कई जगह पेड़ और टहनियां टूटकर गिर गईं। कई स्थानों पर एचटी लाइन पर पेड़ गिरे व इससे अलग-अलग स्थानों पर 10 खंभे भी टूट गए। इसके कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ा।
बृहस्पतिवार को भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। लोग गर्मी से परेशान रहे। लोगों को पानी भी नहीं मिला। हैंडपंप पर लंबी कतार लगाकर लोगों जरूरत के लिए पानी भरा। ग्रामीण सुनील सैनी, मांगेराम सैनी, विकास कुमार, रजनीश, देवेंद्र कुमार, शुभम, अंकित कुमार, योगेंद्र कुमार, सौरभ तोमर आदि का कहना है कि तेज बारिश के साथ आई आंधी में गांव की हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इसके चलते शाम से ही गांव की बिजली गुल हो गई है। बिजली न होने से लोग पानी के लिए भी तरस गए। ऊर्जा निगमकर्मी लाइनों की मरम्मत में जुटे हैं। ग्राम प्रधान संतोष कश्यप का कहना है कि क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को दुरुस्त करने के लिए बुधवार शाम से ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों से लगातार मांग की जा रही है।
बुधवार शाम आंधी के साथ बारिश में क्षेत्र में करीब 10 खंभों के साथ लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते गांव में विद्युत आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही लाइन को ठीक करके आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। -प्रवेश कुमार, एसडीओ, ऊर्जा निगम, सुल्तानपुर