फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Travel difficult for 50,000 people, open pit inviting accidents

Roorkee News: 50 हजार आबादी का सफर मुश्किल, खुला गड्ढा दे रहा हादसों को दावत

Thu, 11 Jun 2026 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Travel difficult for 50,000 people, open pit inviting accidents
भंगेड़ी महावतपुर मुख्य मार्ग पर सड़क के शुरुआती हिस्से में खोदा गया बड़ा गड्ढा क्षेत्र की 50 हजार आबादी के लिए परेशानी का सबब बन गया है। एक सप्ताह पूर्व पेयजल लाइन की लीकेज ठीक करने के लिए सड़क को खोदा गया था लेकिन अब तक मरम्मत पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में खुला गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन




जनप्रतिनिधि अब्दुल गफ्फार, स्थानीय ग्रामीण फारूक अली, मेहरबान और मुनव्वर अली का कहना है कि कई महीनों से पाइप लाइन में लीकेज के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो रही थी। समस्या के समाधान के लिए विभाग ने खोदाई तो कर दी लेकिन काम अधूरा छोड़ देने से स्थिति और गंभीर हो गई है। रात के समय पर्याप्त संकेतक या सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण पैदल राहगीरों और बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई लोग गड्ढे की चपेट में आकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीण सुभाष नेगी ने बताया कि सड़क पर अचानक बने बड़े गड्ढे के कारण लोगों को रोजाना खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। रात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। वहीं ग्रामीण राजकुमार ने कहा कि क्षेत्र की बड़ी आबादी इसी मार्ग से गुजरती है लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। जेई मनोज ने बताया कि पानी की लीकेज को ठीक करने के लिए आवश्यक एक सामान की कमी हो गई थी। संबंधित उपकरण बाहर से मंगवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज कार्य पूरा होने की उम्मीद है और इसके बाद सड़क को भी दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed