फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Train operations will be disrupted from October 5 to 7

Roorkee News: पांच से सात अक्तूबर तक बाधित रहेगा ट्रेनों का संचालन

Sun, 06 Oct 2024 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Train operations will be disrupted from October 5 to 7
Iदेहरादून-सहारनपुर-देहरादून, हरिद्वार-ऋषिकेश-हरिद्वार ट्रेनें रहेंगी रद्द
विज्ञापन

I
Iरायवाला-देहरादून के बीच रेलवे पटरी पर पुल मरम्मत का चलेगा कार्यI
Iरेलवे की ओर से रायवाला-देहरादून के बीच रेलवे पटरी पर बने पुल की मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण लक्सर से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन पांच, छह और सात अक्तूबर को बाधित रहेगा। इसके अलावा दो पैसेंजर ट्रेन रद्द की गई हैं।I
Iरेलवे की ओर से त्योहारों से पहले ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का काम किया जा रहा है। खासकर रेलवे ट्रैक और सिग्नल सिस्टम अपडेट किए जा रहे हैं। इस दौरान पांच अक्तूबर से देहरादून-रायवाला के बीच रेलवे ट्रैक पर बने पुल की मरम्मत शुरू की गई है। यह काम शनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिन तक चलेगा। इसकी वजह से देहरादून-सहारनपुर-देहरादून, हरिद्वार-ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन सात अक्तूबर को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

I
Iइसके अलावा जम्मूतवी से योगनगरी ऋषिकेश, योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, बाड़मेर से ऋषिकेश, ऋषिकेश एक्सप्रेस और अमृतसर से देहरादून, देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन छह सितंबर को हरिद्वार स्टेशन तक ही जाएंगी। उधर से ये तीनों ट्रेनें सात अक्तूबर को हरिद्वार से ही वापस होंगी। साथ ही नई दिल्ली से देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस सात अक्तूबर को नई दिल्ली से एक घंटा, सूबेदारगंज से देहरादून एक्सप्रेस छह अक्तूबर को सूबेदारगंज से दो घंटे देरी से चलेंगी। अहमदाबाद से योगनगरी ऋषिकेश, योगा एक्सप्रेस को छह अक्तूबर के दिन रास्ते में डेढ़ घंटा रोककर आगे भेजी जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article