फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   2701 students will receive degrees at IIT Roorkee

Roorkee News: आईआईटी रुड़की में 2701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

Thu, 17 Sep 2026 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
2701 students will receive degrees at IIT Roorkee
आईआईटी रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 और 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में संस्थान के 2701 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करेंगे। वहीं, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एवं सैन्य मामलों के विभाग के सचिव जनरल एनएस राजा सुब्रमणि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जेम्स थॉमसन बिल्डिंग स्थित सीनेट हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पहले दिन 19 सितंबर को स्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

20 सितंबर को होने वाले दूसरे दिन के समारोह में स्नातकोत्तर और पीएचडी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि होंगे। ऑयलमैक्स एनर्जी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक और एशियन एनर्जी सर्विसेज के प्रबंध निदेशक डॉ. कपिल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और उद्योग जगत के प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी शिक्षा और अनुसंधान के व्यापक प्रभाव को दर्शाती है।

उप निदेशक प्रो. प्रवीण कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने का अवसर है। वहीं, डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एनके नवानी ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई के साथ वास्तविक चुनौतियों के समाधान के लिए अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed