फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Train movement will be affected by work on the railway line

Roorkee News: रेललाइन पर कार्य से प्रभावित होगा ट्रेनों का आवागमन

Fri, 21 Nov 2025 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Train movement will be affected by work on the railway line
लखनऊ मंडल में रेललाइन पर कार्य के कारण दिसंबर माह में मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। दो से पांच दिसंबर के बीच मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली एक ट्रेन को निरस्त और तीन को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जाएगा। पांच ट्रेनों को 30 से 105 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि दो से पांच दिसंबर के बीच लखनऊ मंडल के गोंडा - बुढवल रेलखंड में घाघरा घाट, चौका घाट और बुढवल में रेललाइन से संबंधित कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इसके कारण 55091 - 92 गोंडा - सीतापुर एक्सप्रेस ट्रेन 4 और 5 नवंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन




15532 अमृतसर - सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन को 1 दिसंबर और 15212 अमृतसर - दरभंगा एक्सप्रेस को तीन दिसंबर को मार्ग परिवर्तित कर रोजा, लखनऊ, अयोध्या कैंट, मानकपुर से संचालित किया जाएगा। 15652 जम्मूतवी - गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन को 3 दिसंबर को बाराबंकी, अयोध्या कैंट और मानकपुर मार्ग से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम ने बताया कि 15652 गुवाहाटी - जम्मूतवी एक्सप्रेस को 3 दिसंबर को गुवाहाटी में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 55091 गोंडा - सीतापुर सिटी एक्सप्रेस को 2 दिसंबर को गोंडा में 75 मिनट और सीतापुर सिटी - सीतापुर जंक्शन को गोंडा रेलवे स्टेशन पर 105 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। 15098 जम्मूतवी - भागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को 2 दिसंबर को लखनऊ मंडल में 45 मिनट और 15530 आनंद विहार टर्मिनल - सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित करके संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed