फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train caught Fire after bike stuck on railway track in laksar junction

रेलवे ट्रैक पर फंसी बाइक पर चढ़ी ट्रेन, आग लगने से मची अफरातफरी

Sun, 15 Dec 2019 11:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की (लक्सर)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की (लक्सर)। Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Train caught Fire after bike stuck on railway track in laksar junction
ट्रेन में आग - फोटो : अमर उजाला

रुड़की के लक्सर में कस्बे के पुराने रेलवे क्रॉसिंग पर लाइनों के ऊपर से बाइक निकाल रहे युवक की बाइक लखनऊ पैसेंजर ट्रेन में फंस गई। इससे ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। कोच में आग लगी देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन


उनके शोर मचाने पर चालक व परिचालक ने ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसके चलते लक्सर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा।
विज्ञापन


लक्सर कस्बे में फ्लाईओवर के नीचे पुराना रेलवे फाटक था, लेकिन फ्लाईओवर बनने के बाद रेलवे विभाग ने इस रेलवे फाटक को बंद कर दिया था। हालांकि अभी भी कस्बे के लोग इसी पुरानी जगह को पैदल आने-जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं अधिकांश ग्रामीण बाइकों के साथ रेलवे लाइन पार करते रहते हैं। शनिवार देर शाम लक्सर कस्बे का एक युवक अपनी बाइक से रेलवे लाइन पार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रायसी की ओर से लखनऊ पैसेंजर ट्रेन आ गई। इसे देखकर युवक हड़बड़ा गया उसने बाइक को निकालने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच बाइक रेलवे लाइन में फंस गई। सामने से ट्रेन को आते देख युवक अपनी जान बचाकर बाइक को पटरियों के बीच में ही छोड़कर भाग निकला।

लाइनों के बीच बाइक को पड़ी देख ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को काबू करने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रेन बाइक के ऊपर चढ़ गई। इसी बीच ट्रेन में बाइक फंस जाने से रेलगाड़ी के कोच में आग लग गई। तब तक ट्रेन भी रुक चुकी थी। कोच में आग लगती देख आसपास के ग्रामीण व दुकानदार मौके पर आ गए और शोर मचा दिया।

ग्रामीणों का शोर सुन ट्रेन में सवार यात्री भी नीचे उतर गए। ट्रेन के कोच में आग लगी देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसमें कई महिलाओं व बच्चों को हल्की चोटें भी लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही लक्सर रेलवे स्टेशन से अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझाया। उधर, इस बाबत लक्सर आरपीएफ के प्रभारी सोनी शर्मा ने बताया कि रेलवे लाइन पार कर रहे बाइक सवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नंबर प्लेट के आधार पर बाइक स्वामी का नाम पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed