फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Traders kept a fast of silence and expressed their pain

मौन व्रत रख बयां की पीड़ा, बाजारों को खोलने की मांग

Mon, 07 Jun 2021 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Traders kept a fast of silence and expressed their pain
आर्थिक संकट की मार झेल रहे व्यापारिक संगठन ने बाजार खोलने की मांग के लिए अनोखा तरीका अपनाया। व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि मौन व्रत के माध्यम से सरकार के सामने अपनी पीड़ा को व्यक्त की। उन्होंने सरकार से बाजार को तत्काल खोले जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रविवार की सुबह 11 बजे चंद्रशेखर चौक पर पहुंचकर जिले के बाजारों को तत्काल खोले जाने की मांग के लिए मौन व्रत रखा। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने कहा कि पिछले 50 दिन से उत्तराखंड में बाजार पूर्णतया बंद हैं। विभिन्न स्तर पर ज्ञापन के माध्यम से संगठन मांग कर रहा है कि लगातार कम हो रहे कोविड केस को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से बाजारों को खोल दिया जाए, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इसके चलते व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। व्यापारी इस समय कठिन परीक्षा के दौर से गुजर रहे हैं। करीब आधे घंटे के मौन व्रत के बाद महानगर अध्यक्ष धीर सिंह ने कहा कि अगर व्यापारियों के प्रतिष्ठान नहीं खोले गए तो उनकी आर्थिक स्थिति विकट हो जाएगी और उसमें सुधार लाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यापारी नेता नवीन गुलाटी एवं अजय गुप्ता ने कहा कि पिछले 50 दिन में बंद पड़े प्रतिष्ठानों की बिजली के बिल, जीएसटी का रिटर्न, बाजार की देनदारियों का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके चलते व्यापारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। अनेक व्यापारियों के घर का खर्च भी नहीं चल पा रहा है। व्यापारी नेता राम गोपाल कंसल, नितिन शर्मा एवं दीपक अरोड़ा ने कहा कि शासन प्रशासन और सरकार को इस बात को समझना होगा कि बाजार को लंबे समय बंद नहीं रखा जा सकता। व्यापारियों को भी कोविड नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

------------------
दूसरे व्यापार मंडल ने भी किया समर्थन
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित मौन व्रत कार्यक्रम में मेन बाजार व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा और समर्थन किया। मेन बाजार मंडल के अध्यक्ष प्रभजोत सिंह नामधारी के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने मौन व्रत का समर्थन किया। प्रभजोत सिंह नामधारी ने कहा कि सरकार व्यापारियों की पुकार सुने, नींद से जागे और अतिशीघ्र सब व्यापारियों को दुकानें खोलने की अनुमति दे। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री आशीष सेठी उपाध्यक्ष आशीष अरोड़ा ,कोषाध्यक्ष लखबीर सिंह, मार्गदर्शक मंडल सदस्य मुकेश अग्रवाल,अंकित कालरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
मौन व्रत में अजय गुप्ता, दीपक अरोड़ा, सतवीर सिंह, आकाश गोयल, रतन अग्रवाल, भरत कपूर, अनुज अग्रवाल, आदर्श कपानिया, बृजेश तनेजा, गिरधारी लाल, संजीव मेहंदी रत्ता, शैलेंद्र गोयल, अजय मिनोचा, हितेश अरोड़ा, राजेश सचदेवा, विकास बंसल, छोटू मिस्त्री, अजय भाटिया, गगन अरोड़ा, केडी धीमान, लक्ष्मी प्रसाद और मुकेश अग्रवाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed