{"_id":"6137adae8ebc3e84795e25cf","slug":"tractor-trolley-hit-four-youths-one-died-roorkee-news-drn3897228102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली चार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली चार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
सोमवार रात करीब 10 बजे मोहम्मदपुर गांव निवासी वाजिद, उस्मान, जावेद और अमजद अपने गांव के बाहर लक्सर-हरिद्वार मार्ग के किनारे खड़े हुए थे। इस दौरान सुल्तानपुर से मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव की ओर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर -ट्रॉली ने चारों को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीण जमा हो गए और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वाजिद (22) पुत्र सईद को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों का उपचार शुरू किया। वहीं, पुलिस और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चल रहे चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।