फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Today to please Lord Shiva

आज करें भगवान शिव को प्रसन्न

Mon, 01 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 01 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Today to please Lord Shiva
मं‌िददिर में की गइऱ्ई सजावट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

रुड़की। शिवरात्रि के पर्व पर आज के दिन भगवान शिव को पंचामृत सहित विभिन्न पदार्थों से जलाभिषेक होगा। इस दिन किए जाने वाला अभिषेक सभी प्रकार की बीमारियों, गृह दोष और कष्टों को मिटाने वाला होगा। साथ ही जीवन में सुख और समृद्धिदायक होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 4.42 से 10.30 तक किया गया जलाभिषेक विशेष फलदायी होगा। श्रद्धालु सोमवार की रात 12.42 मिनट पर चतुर्दशी के संपन्न होने तक जलाभिषेक कर पुण्य लाभ कमा सकते हैं।

विज्ञापन


शिव भक्तों के लिए इस बार बड़ा शुभ लग्न है कि सोमवार के दिन ही शिवरात्रि पड़ रही है। आज शहर और देहात सभी स्थानों पर सुबह से ही शिव जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगनी शुरु हो जाएंगी। शिव भक्त हाथों में गंगाजल के लोटे, दूध, बेल के पत्ते और फल, भांग की पत्तियों के साथ आरती का थाल सजाए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई देंगे। शिव जलाभिषेक को लेकर बच्चे, युवा, बूढ़े और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह रहेगा।
विज्ञापन


रविवार को सभी शिव मंदिरों में तैयारी चलती रही। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  मंदिर समितियों और भक्तों ने मिलकर कई स्थानों पर भंडारों के आयोजन करने के भी कार्यक्रम बनाए हैं। श्री भागवत ज्ञान उदगम ट्रस्ट के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित लोकेश शास्त्री ने बताया कि सोमवार को चतुर्दशी तिथि पर सुबह 4.42 से रात 12.42 तक जलाभिषेक होगा। वहीं ब्रह्ममुहूर्त में 4.42 से 10.30 तक विशेष फलदायी मुहूर्त होगा। विभिन्न पदार्थों से किया गया अभिषेक सभी प्रकार के कष्टों को दूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह करें जलाभिषेक
रुड़की। ज्योतिषाचार्य पंडित लोकेश शास्त्री ने बताया कि भगवान शिव पर जलधारा से अभिषेक करने को विशेष महत्व दिया गया है। इस छोटे से यत्न से ही भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा शास्त्रों में विभिन्न पदार्थों से अभिषेक का भी विधान बताया गया है। जिसके गन्ने के रस से अभिषेक करने पर शारीरिक बीमारी दूर होगी, मक्खन के अभिषेक से लक्ष्मी प्राप्ति, पंचामृत से सौभाग्य, समृद्धि आएगी और कुंवारी कन्याओं के विवाह की अड़चनें दूर होंगी। गिलोये के रस का भी विशेष महत्व है। इससे घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होगा। कालसर्प दोष को दूर करने के लिए पार्थिव लिंग यानी मिट्टी के शिवलिंग की पूजा विशेष फलदायी होगी। उनके अनुसार यह शिव रात्रि तुला, मीन और धनु राशि के लिए कष्टदायी है। इस राशि के जातक पार्थिव लिंग का अभिषेक करेंगे तो उन्हें लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed