फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   To reduce the prices of tomatoes

Roorkee News: पहले दिन स्टॉल पर बिके 75 किलो टमाटर

Sat, 08 Jul 2023 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
To reduce the prices of tomatoes
विज्ञापन




शासन के निर्देश पर नवीन मंडी में लगाए गए थे दो स्टॉल

बरसात में बढ़े टमाटरों के दामों को कम करने के लिए नवीन मंडी में लगाए गए दो स्टॉलों पर पहले दिन 75 किलो टमाटर बिके। लोगों में भी सस्ता टमाटर खरीदने के लिए उत्साह दिखाई दिया। अधिकारियों का कहना हैकि अभी कुछ दिन और स्टॉल लगाकर टमाटर बेचे जाएंगे।



बरसात शुरू होने और कांवड़ यात्रा के शुरू होते ही टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि मंडी में थोक में ही टमाटर 60 से 70 रुपये किलो मिल रहा है जो बाजार में फुटकर में 120 से 130 रुपये किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में ये टमाटर आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। इसको देखते हुए शनिवार को रामपुर चुंगी स्थित नवीन मंडी में टमाटरों के दो स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन


सचिव कुलदीप नौटियाल ने बताया कि मंडी में स्टॉल सुबह नौ से 12 बजे तक लगाए गए। यहां पर उपभोक्ताओं को टमाटर 50 से 70 रुपये किलो तक उपलब्ध कराया गया। प्रत्येक उपभोक्ता को अधिकतम दो किलो टमाटर ही दिए गए। एक दिन में दोनों स्टॉलों पर 75 किलो टमाटर की बिक्री हुई। बारिश के बीच भी लोगों ने टमाटर खरीदने में उत्साह दिखाया। बताया कि अभी टमाटरों के दाम कंट्रोल होने तक स्टॉल लगातार लगाए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed