फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thugs stole Rs 28 thousand from contractor's account

Roorkee News: ठगों ने ठेकेदार के खाते से उड़ाए 28 हजार

Sun, 01 Oct 2023 05:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Thugs stole Rs 28 thousand from contractor's account
- डेबिट कार्ड के नवीनीकरण का झांसा देकर ठगी को दिया अंजाम
विज्ञापन

- ठेकेदार के व्हाट्एसप पर भेजा था लिंक, पुलिस को दी है तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। साइबर ठगों ने डेबिट कार्ड के नवीनीकरण कराने का झांसा देकर ठेकेदार के खाते से 28 हजार की रकम साफ कर दी। ठेकेदार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी नाजिम लेबर ठेकेदार है। नाजिम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की देर शाम एक अनजान नंबर से उनके पास काॅल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक कर्मचारी है और उनके डेबिट कार्ड की वैधता खत्म हो चुकी है। कार्ड के नवीनीकरण के लिए कुछ औपचारिकता पूरी करनी होगी। साथ ही बताया कि वह उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज रहा है। जिसमें पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद उनके पास एक लिंक आया।
विज्ञापन

उन्होंने लिंक खोलकर देखा तो कुछ नहीं था। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 28 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने उस नंबर पर काॅल की तो वह बंद आया। ठेकेदार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed