{"_id":"576d7dd04f1c1bef58b49492","slug":"three-persons-including-bjp-leader-booked-in-creating-nuisens","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता सहित तीन का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता सहित तीन का शांतिभंग में चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों के लेनदेन को लेकर युवा भाजपा नेता और दो अन्य युवकों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली-गलौज और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन
युवा भाजपा नेता मनोज त्यागी निवासी नगला इमरती के ईंट भट्टे से अंकित एवं नितिन निवासी खजूरी ने ईंटे ली थी। इन लोगों ने ईंटों के कुछ पैसे तो दे दिये थे जबकि कुछ रह गए थे। भाजपा नेता मनोज त्यागी रुपयों का तकाजा कर रहा था। दो दिन पहले हिसाब को लेकर मनोज त्यागी और अंकित त्यागी ने ओवर ब्रिज के समीप बुलवाया था। वहां पर इन लोगों में गाली-गलौज हो गई। दो फायर भी हुए।
विज्ञापन
मामले में मनोज त्यागी ने अंकित और नितिन आदि के खिलाफ गालीगलौज करने और जान से मारने की नियत से फायरिंग करने की तहरीर दी थी। वहीं अंकित और नितिन ने मनोज त्यागी पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एमएस नेगी ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को कोतवाली बुलावा था। लेकिन कोतवाल के सामने भी दोनों पक्षों में गरमागर्मी और कहासुनी हो गई। इस पर पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन