फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three accused of interstate bike thief gang arrested

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 28 May 2021 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three accused of interstate bike thief gang arrested
गंगनहर कोतवाली पुलिस को अंतरराज्जीय बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की छह बाइकें बरामद की है। साथ ही तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गंगनहर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया। एसपी देहात ने बताया कि पिछले दिनों शहर में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थीं। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। बृहस्पतिवार रात गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम इब्राहिमपुर के पास एक खंडहरनुमा मकान में कुछ लोग चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी का तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि वाजिद उर्फ भोला निवासी शाहपुर, भगवानपुर, सीटू उर्फ टीटू निवासी ग्राम नगलीनूर, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर और नागपाल उर्फ लाला निवासी नगली मेहनाज, थाना नागल, जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की छह स्पलेंडर बाइकें बरामद की हैं। जबकि, एक आरोपी हसीन निवासी शाहपुर, भगवानपुर फरार हो गया। एसपी देहात ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल, एसएसआई देवराज शर्मा, एसआई सुनील रमोला, एसआई विनोद कुमार गोला समेत सिपाही हसन जैदी, हरि सिंह, सुरेंद्र, सुमित, प्रवीण, सुरेंद्र। वहीं, एसपी देहात ने एसएसपी की ओर से पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के इनाम की घोषणा की।

--
रुड़की और पश्चिमी यूपी में चुराते थे बाइक
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बाइक रुड़की और पश्चिमी यूपी से चोरी की थी। वह चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में थे। वहीं, एसपी देहात ने बताया कि तीनों के खिलाफ रुड़की में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed