फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thousands of heads bowed for prayers on Eid-ul-Fitr

ईद-उल-फितर में दुआ के लिए झुके हजारों सर

Tue, 03 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Thousands of heads bowed for prayers on Eid-ul-Fitr
रुड़की ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते रोजेदार। - फोटो : ROORKEE
रुड़की और आसपास के क्षेत्र में सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार मनाया गया। इस दौरान देश में अमन और सौहार्द की दुआ मांगी। वहीं, ईद के त्योहार पर शहर से लेकर देहात में मस्जिदों और ईदगाह के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को ईद के पर्व पर रामपुर में कारी नसीम अहमद, पाड़ली गुर्जर-तेलीवाला ईदगाह में कारी असलम ने नमाज अदा कराई। वहीं, ईदगाह रुड़की में करीब 20 हजार लोगों ने नमाज अदा की। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से शहर और देहात में जगह-जगह पुलिस के कड़े इंतजाम रहे। सीओ विवेक कुमार ने नमाज से पहले पुलिसकर्मियों के साथ ईदगाह की सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस ने ड्रोन के जरिए भी निगरानी की। इस दौरान पूर्व मेयर यशपाल राणा, कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, ईश्वर लाल शास्त्री, भाजपा नेता पीयूष ठाकुर, आप नेता नरेश प्रिंस समेत कई लोगों ने मिठाई, मिश्री-सौंफ खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के संयोजक अफजल मंगलौरी ने मोहल्ला सोत में ईद मिलन को समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, एएसडीएम विजयनाथ शुक्ला, सीओ विवेक कुमार, साहित्यकार डॉ.अरुण, सपना चौहान, एडवोकेट ममतेश शर्मा, पंडित रमेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ड्रोन और पुलिस की निगरानी में अदा की गई नमाज
डाडा जलालपुर गांव में ईद की नमाज पुलिस के कड़े पहरे और ड्रोन की निगरानी में अदा की गई। लोगों ने देश, प्रदेश और गांव में अमन और सौहार्द की दुआ की। साथ ही एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाडा जलालपुर गांव में 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में बवाल के बाद तनाव बन गया था। तभी से पुलिस गांव में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच ईद का त्योहार पड़ने पर पुलिस और सतर्क हो गई थी। ईद की नमाज से पहले प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके बाद गांव की चारों मौलाना कादिर अब्दुल रहमान, असजद हाफिज, आबिद हाफिज व तसव्वर ने मस्जिदों में अलग-अलग समय में ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी व तहसीलदार रेखा आर्य ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि डाडा जलालपुर समेत क्षेत्र के ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, सिकरोढा, अकबरपुर कालसो, खेलपुर, चौल्लीशाहबुद्दीनपुर, नन्नहेड़ा ने सभी स्थानों पर ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया।
धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व
ईद उल फितर का त्योहार खुशियों के साथ मनाया गया। मस्जिदों में ईद की नमाज के दौरान मुल्क में अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआएं की गई। कलियर साबरी जामा मस्जिद व मरकज वाली मस्जिद व आसपास की अन्य मस्जिदों ईद उल फितर की नमाज अदा की। दरगाह साबिर पाक की साबरी जामा मस्जिद में हाफिज सऊद साबरी और नई बस्ती मरकज वाली मस्जिद में मौलवी आकिल, मुकर्रबपुर बड़ी मस्जिद में कारी दिलशाद ने नमाज अदा कराई। इस दौरान हाफिज सऊद साबरी, कारी दिलशाद, मौलाना परवश ने कहा कि ईद भाईचारे का पैगाम लेकर आती है और सभी को इखलास के साथ ईद मनानी चाहिए। संवाद
ईद पर गले मिलकर दी मुबारकबाद
क्षेत्र में ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह में ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। खाताखेड़ी, लाठरदेवा शेख, झबरेड़ा, कोटवाल आलमपुर, पाडली गेंदा, नगला कुबड़ा व शीतलपुर आदि गांवों की ईदगाह में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस टीम ने ईदगाह के आसपास नमाजियों की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि झबरेड़ा क्षेत्र में सभी जगह ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। संवाद
अमन और सौहार्द की दुआ मांगी
लंढौरा में ईद उल फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को ईद के मौके पर ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने मुल्क और प्रदेश में अमन-सौहार्द की दुआ मांगी। मुफ्ती रियासत अली ने बताया कि कोरोना काल के बाद पूरे दो साल में ईदगाह पर ईद की नमाज पढ़ी गई है। इस मौके पर चेयरमैन शहजाद खान, दिलशाद, इंतेजार, गय्यूर, नवाब अली, खुर्शीद आलम, याकूब सभासद, मुर्सलीन आदि मौजूद रहे। संवाद
शांतिपूर्ण तरीके से मना ईद का पर्व
लक्सर क्षेत्र में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने देश में अमन-शांति और उन्नति तरक्की की दुआएं मांगी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। संवाद
पुलिस रही मुस्तैद
मंगलवार को ईद के त्योहार के अवसर पर क्षेत्र के चार गांव में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। खानपुर क्षेत्र के अब्दुल रहीमपुर, लालचंदवाला, प्रहलादपुर और जोगावाला गांव में ईद की नमाज अदा की गई। थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। संवाद

मिलजुलकर मनाया ईद का त्योहार
क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया है। सुल्तानपुर क्षेत्र में सुबह ईदगाह पर लोगों ने मिलजुलकर एक साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की। भिक्कमपुर में ईद उल फितर की नमाज मदरसे में अदा की गई। इस दौरान डॉ. खुर्शीद अहमद, समीर अहमद, जान आलम, जाकिर मास्टर, अब्दुल वहीद, सोनू, नाज मोहम्मद, तसलीम, ताहिर, अकबर, कल्लू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed