फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thousands cheated in the name of help by hacking Facebook

फेसबुक हैक कर मदद के नाम पर हजारों की ठगी

Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands cheated in the name of help by hacking Facebook
रुड़की। साइबर ठगों ने एक कानूनगो का फेसबुक एकाउंट हैक कर उनके दोस्त को पैसों की मदद करने का मैसेज भेजा। दोस्त ने बिना जांच किए ही कानूनगो समझ साइबर ठग के बताए गए खाते में रकम डाल दी। बाद में कानूनगो से जानकारी ली तो ठगी का पता चला। अब दोस्त ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रुड़की तहसील में अनिल गुप्ता की हाल ही में कानूनगो के पद पर पदोन्नति हुई है। इसकी ट्रेनिंग के लिए वह अल्मोड़ा गए हुए हैं। उनके एक दोस्त कृष्णानगर निवासी किशोर सैनी के पास अनिल गुप्ता की फेसबुक आईडी से एक मैसेज आया। मैसेज में बताया गया कि वह ट्रेनिंग के लिए अल्मोड़ा हैं और उन्हें 30 हजार रुपये की जरूरत है। मैसेज करने वाले ने उन्हें तुरंत पैसे एक खाते में डालने की बात कही। साथ ही मैसेज में एक खाता नंबर भी दिया। किशोर सैनी ने अनिल गुप्ता का मैसेज समझकर बताए गए खाते में 30 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। रकम ट्रांसफर करने के बाद उन्होंने अनिल गुप्ता को फोन किया और पैसे भेजने की बात कही। इस पर अनिल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कोई मैसेज नहीं भेजा है और न ही रुपये मांगे हैं। इस पर किशोर सैनी हक्का बक्का रह गए। जांच की तो पता चला कि किसी ने अनिल गुप्ता का फेसबुक एकाउंट हैक कर रुपये के लिए मैसेज भेजा था। इस पर किशोर सैनी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed