फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   This time double the vehicles arrived in the weekend

वीकेंड पर पिछले सप्ताह से दोगुने पहुंचे वाहन

Sat, 17 Jul 2021 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
This time double the vehicles arrived in the weekend
खुशगवार मौसम में उत्तराखंड का रुख कर रहे लोगों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। भले ही यह पर्यटन के लिहाज से अच्छा हो, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर सैलानियों का रुख प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ा रहा है। वीकेंड पर शनिवार को बाहरी राज्यों से पहुंचे वाहनों की बॉर्डर पर लंबी कतार लगी। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार करीब दोगुने रजिस्ट्रेशन किए गए। वहीं, आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कांवड़ सीजन शुरू होने वाला है और प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा चुकी है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर बाहरी राज्यों से ज्यादा लोगों की आमद रोकने के लिए नारसन बॉर्डर पर टेस्ट समेत कई प्रतिबंध लागू किए गए हैं, लेकिन फिलहाल राज्य में आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों का आकर्षण दिनोंदिन बढ़ रहा है। ऐसे में कांवड़ सीजन में पुलिस प्रशासन के लिए भीड़ को रोकना चुनौती भरा होगा। वीकेंड पर शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अनेक राज्यों से आने वाले यात्रियों की नारसन बॉर्डर पर भारी भीड़ रही। यहां 8240 रजिस्ट्रेशन किए गए जबकि पिछले सप्ताह 4200 रजिस्ट्रेशन हुए थे। इसके अलावा पिछले सप्ताह कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लेकर आने वाले यात्रियों की संख्या 500 थी जबकि इस शनिवार को एक हजार लोगों ने नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाई। वहीं, बॉर्डर पर टेस्ट की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह 940 यात्रियों की कोरोना जांच की गई थी तो वहीं शनिवार को 1600 लोगों की जांच की गई। यात्रियों के बढ़ने से बॉर्डर पर संयुक्त जांच चौकी में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लंबी लाइन लगी रही। भीड़ बढ़ने के कारण सोशल डिस्टेंस का कहीं पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed