{"_id":"654a2f166fea9d1761008b79","slug":"thieves-stole-crackers-worth-rs-15-lakh-from-firecracker-warehouse-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-12963-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Crime: खिड़की तोड़कर चोरों ने गोदाम में बोला धावा, डेढ़ लाख के पटाखे चोरी कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Crime: खिड़की तोड़कर चोरों ने गोदाम में बोला धावा, डेढ़ लाख के पटाखे चोरी कर हुए फरार
Wed, 08 Nov 2023 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 04:36 PM IST
सार
कारोबारी ने दिवाली पर बेचने के लिए बड़ी मात्रा में पटाखे मंगाए थे। उन्होंने पटाखे गोदाम में रखे थे। सोमवार की रात चोरों ने पटाखा गोदाम की खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
डेढ़ लाख के पटाखे चोरी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोरों ने एक पटाखा गोदाम की खिड़की तोड़कर करीब डेढ़ लाख की कीमत के पटाखे चोरी कर लिए। गोदाम स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव के पास संदीप सिंघल का पटाखों का गोदाम है। कारोबारी ने दिवाली पर बेचने के लिए बड़ी मात्रा में पटाखे मंगाए थे। उन्होंने पटाखे गोदाम में रखे थे। सोमवार की रात चोरों ने पटाखा गोदाम की खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मंगलवार की सुबह वह गोदाम पर पहुंचे तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन
Roorkee: पिता ने संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी तो बेटे ने कर दी हत्या, जला दिया चेहरा
विज्ञापन
उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं, गोदाम स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गोदाम से करीब डेढ़ लाख की कीमत के पटाखे चोरी कर लिए हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।