{"_id":"6548e1019bb0b6526a0332d4","slug":"son-murdered-father-after-threatening-to-evict-him-from-property-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-12908-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: पिता ने संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी तो बेटे ने कर दी हत्या, जला दिया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: पिता ने संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी तो बेटे ने कर दी हत्या, जला दिया चेहरा
Tue, 07 Nov 2023 02:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(हरिद्वार)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:03 PM IST
सार
लक्सर क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव के पास खेत में मिले एक बुजुर्ग के शव मिलने के मामले में कार्रवाई की गई है। मृतक के बेटे ने कपड़ों के आधार पर बुजुर्ग की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
बेटे ने की पिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देने पर बेटे ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। साथ ही शव की पहचान न हो इसलिए चेहरा जला दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक के बेटे समेत चार पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव के पास खेत में मिले एक बुजुर्ग के शव मिलने के मामले में कार्रवाई की गई है। मृतक के बेटे ने कपड़ों के आधार पर बुजुर्ग की पहचान कर ली है। बीते रविवार की रात लक्सर कोतवाली पहुंचकर मोनू निवासी डालनवाला, देहरादून ने तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उसकी बहन पूजा ने मखियाली कलां गांव निवासी राहुल से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
31 अक्तूबर को उसके पिता नंदकिशोर पूजा काे करवाचौथ पर नेग का सामान देने मखियाली आए थे। जहां पर उसका बड़ा भाई बिट्टू भी था। बिट्टू अगले दिन घर आ गया था। जबकि उसके पिता घर नहीं लौटे थे। इस बावत उसने बिट्टू से पिता के बारे में जानकारी ली तो वह बहाने बनाने लगा। लगातार सख्ती से पूछताछ करने पर बिट्टू ने रविवार को सारी सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
Roorkee: दो दोस्तों के विवाद में बीच-बचाव करा रहे युवक को लगी चोट, उपचार के दौरान हुई मौत
पूछताछ में बिट्टू ने बताया कि पिता नंदकिशोर ने 31 अक्तूबर की रात बहन के घर पर अधिक शराब पी ली थी। नशे में पिता ने उससे और जीजा राहुल के साथ विवाद कर लिया था। साथ ही धमकी दी थी कि अगले दिन सुबह होते ही वह बिट्टू और बेटी को देहरादूून में स्थित करोडों रुपये की संपत्ति से बेदखल कर देंगे। इसके बाद पिता सो गए थे।
आरोप है कि संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देने से नाराज बिट्टू ने जीजा राहुल, जीजा के भाई विकास व पिता विजयपाल के साथ मिलकर रात में ही पिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव खेत में डाल दिया था। शव की पहचान न हो इसके लिए चेहरा जला दिया था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बिट्टू, निवासी डालनवाला, देहरादून, राहुल, विकास और विजयपाल निवासी मखियाली कलां, लक्सर के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सभी की तलाश की जा रही है।
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने किया था अंतिम संस्कार
चार दिन पूर्व मिले शव की पहचान के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए थे। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इस पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। जबकि मृतक के कपड़े अपने पास सुरक्षित रख लिए थे। रविवार की रात मृतक के बेटे मोनू कुमार ने कपड़ों के आधार पर पिता की पहचान की।