फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Family left in the lurch due to errors in names in the family register

Roorkee News: परिवार रजिस्टर में नामों की गलती से भटक रहा परिवार

Sun, 30 Aug 2026 06:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Family left in the lurch due to errors in names in the family register
परिवार रजिस्टर की नकल में नाम दर्ज करने में हुई कथित गलती अब एक परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गई है। आरोप है कि परिवार रजिस्टर में अब्दुल जाई खान का नाम गलत तरीके से शाहरुख खान और मारूफ का नाम शाबाज खान दर्ज कर दिया गया। नामों में हुई इस त्रुटि को दुरुस्त कराने के लिए परिवार के लोग कई दिनों से ब्लॉक रुड़की के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


किशनपुर जमालपुर निवासी शमशाद के अनुसार परिवार रजिस्टर की नकल में दर्ज नाम उनके वास्तविक नामों से अलग हैं। उनका कहना है कि सरकारी अभिलेख में नाम गलत होने से भविष्य में कई जरूरी कार्यों में दिक्कत आ सकती है। परिवार रजिस्टर की नकल का इस्तेमाल विभिन्न सरकारी कार्यों और दस्तावेजी प्रक्रियाओं में किया जाता है। ऐसे में नामों की मामूली गलती भी उनके लिए गंभीर समस्या बन गई है।
विज्ञापन


शमशाद का आरोप है कि नामों में सुधार कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार संपर्क किया गया। उन्हें जल्द रिकॉर्ड दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया गया लेकिन अब तक संशोधन नहीं हो सका है। इसके कारण उन्हें बार-बार ब्लॉक कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। शमशाद ने रुड़की ब्लॉक के एडीओ पंचायत से मामले की जांच कर परिवार रजिस्टर में दर्ज गलत नामों को तत्काल सही कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गलत नाम की वजह से उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। वहीं परिवार रजिस्टर में गलत नाम दर्ज होने के चलते किशनपुर निवासी शाहनवाज भी सही नाम कराने के लिए ब्लॉक रुड़की के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed