{"_id":"6112c2f28ebc3e78eb7c1cc9","slug":"thief-caught-with-stolen-animals-three-absconding-roorkee-news-drn3871409150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के पशुओं के साथ चोर दबोचा, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के पशुओं के साथ चोर दबोचा, तीन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। दो पिकअप गाड़ियों में पशु चोरी कर ले जा रहे चार आरोपियों में से पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन चोर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार चल रहे चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी नवाब ने सोमवार की रात करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना दी कि दो पिकअप गाड़ियों में चोर उनके घर से दो भैंस और दो कटड़े चोरी कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को हरिद्वार हाईवे पर दो पिकअप गाड़ियां आती दिखाई दीं। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो चोर दोनों पिकअप गाड़ी खड़ी कर जंगल में फरार हो गए। इस बीच पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों गाड़ियों के साथ चोर को पकड़कर कोतवाली ले आई। साथ ही पशु बरामद होने की जानकारी पशु मालिक को दी। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि पशु चोरी में बुंदू निवासी मोहल्ला मदीना कॉलोनी, कोतवाली सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए हैं। दोनों गाड़ी सीज कर पशुओं को उनके मालिक के हवाले कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई नरेंद्र सिंह, विनोद चपराना, बिशन सिंह और सत्येंद्र शामिल रहे।