फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   They entered the house and attacked with a shovel and an iron rod, and also beat up a pregnant woman

Roorkee News: घर में घुसकर फावड़े और लोहे की रॉड से हमला, गर्भवती को भी पीटा

Wed, 07 Jan 2026 04:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
They entered the house and attacked with a shovel and an iron rod, and also beat up a pregnant woman
रामपुर रायघटी गांव में बाइक की टक्कर लगने पर उसके बाद उपजे विवाद में कुछ लोगों ने एक ग्रामीण के घर हमला कर दिया। हमलावरों ने फावड़े और लोहे की रॉड से वार कर दो भाइयों को घायल कर दिया। गर्भवती महिला की भी पिटाई की गई। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी जोनी कुमार ने तहरीर में बताया कि 21 दिसंबर को उसकी पत्नी छोटी अपने दो छोटे बच्चों को साथ लेकर गांव में दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। बाइक पर जा रहे गांव के ही अनुज और सचिन ने उन्हें टक्कर मार दी। उसकी पत्नी के विरोध जताने पर आरोपियों ने उसकी पत्नी और बच्चों की पिटाई की। उसकी पत्नी और बच्चे वापस घर आ गए।
विज्ञापन


करीब दो घंटों के बाद आरोपी अनुज, सचिन, अंकित, सचिन, अभिषेक, रोहित, निखिल, मिथुन, सुधा, बुल्ली और मुन्नी हाथ में लाठी-डंडे, फावड़े और लोहे की रॉड लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने फावड़े और लोहे की रॉड से उसे व उसके भाई शुभम पर वार कर घायल कर दिया। शुभम की गर्भवती पत्नी की भी पिटाई की गई। परिजन उन्हें लक्सर सीएचसी लेकर आए। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार कराने के बाद वह पुलिस के पास पहुंचे। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed