फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   There was a huge uproar over the slaughter of protected animals in a house adjacent to the temple

Roorkee News: मंदिर से सटे मकान में संरक्षित पशु कटान पर जमकर हंगामा

Thu, 26 Dec 2024 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
There was a huge uproar over the slaughter of protected animals in a house adjacent to the temple
I
विज्ञापन

IIमामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस बल तैनात
I
I

I
I-पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस व उपकरण किए बरामद
I
I-हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग पर अड़े
I
I
I
I जौरासी गांव में मंदिर से सटे एक मकान में बुधवार रात चार व्यक्तियों द्वारा संरक्षित पशु कटान किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से 168 किलोग्राम संरक्षित पशु का मांस और उपकरण बरामद किए हैं। हालांकि चारों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। मंदिर के बराबर संरक्षित पशु कटान होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख भारी पुलिस पहुंच गई। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठन के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हिंदू संगठन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
I
I
I
Iकोतवाली रुड़की अंतर्गत जौरासी गांव में एक शिवमंदिर है। उससे सटा हुआ नवाब नामक व्यक्ति का घर है। कोतवाली पुलिस को बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे किसी ने सूचना दी कि नवाब के घर पर संरक्षित पशु को काटा जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। उससे पहले ही पशु कटान कर रहे लोग फरार हो गए। पुलिस ने वहां से संरक्षित पशु का मांस, अवशेष व उपकरण बरामद किए। इसी बीच आसपास के अनेक लोग वहां एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

I
Iबात गांव में फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू संगठन के लोग भी वहां पहुंच गए। मामला बिगड़ता देख भारी पुलिस बल बुला लिया गया। अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पंत ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तब जाकर ग्रामीण व हिंदू संगठन के लोग शांत हुए। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी ने बताया कि नवाब समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I-----------
I
Iज्वाइंट मजिस्ट्रेट से घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
I
I
I
Iबृहस्पतिवार सुबह हिंदू संगठन के लोग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने जमकर नारेबाजी कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा को ज्ञापन दिया। जिसमें जम्बू उर्फ नवाब और एक लड़की समेत चार लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई व घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। जेएम ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article