फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   There is a wave of change in power in Uttarakhand: Godiyal

महंगाई, भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था से जनता त्रस्त

Sat, 18 Sep 2021 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
There is a wave of change in power in Uttarakhand: Godiyal
रुड़की स्थित ब्रह्मपुर के पास कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। प्रदेश में सत्ता बदलने की चाह लिए निकली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। गाड़ियों की लंबी कतारों के साथ यात्रा हाईवे से होकर शहरभर में पहुंची तो जगह-जगह जाम लग गया। रोड शो के रूप में निकली परिवर्तन यात्रा बीएसएम इंटर कॉलेज में विशाल सभा में तब्दील हो गई। यहां मंच से संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर है। महंगाई, भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था के बीच पिस रही जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन

शनिवार को रुड़की में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा निर्धारित समय शाम चार बजे से करीब दो घंटे की देरी से हाईवे पर शेरपुर के पास पहुंची। यहां किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता की अगुवाई में यात्रा में शामिल प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। यहां से चली यात्रा का पार्षद बेबी खन्ना ने स्वागत किया। यात्रा मलकपुर चुंगी से मेन बाजार, सिविल लाइंस, बोट क्लब, नया पुल, नेहरू स्टेडियम, चाव मंडी होते हुए कार्यक्रम स्थल बीएसएम इंटर कॉलेज पहुंची। यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर लाल शर्मा, पूर्व मेयर यशपाल राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से रैली के रूप में निकली यात्रा का कार्यकर्ताओं और लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भाजपा की नीतियों से त्रस्त आमजन परिवर्तन की लहर पर सवार है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि यह घोटालों की सरकार है। भाजपा सरकार की विफलता का परिणाम है कि दो बार मुख्यमंत्री बदले गए, लेकिन चेहरे बदलने से नीयत नहीं बदलती। यह बात जनता अच्छी तरह से जानती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने लोगों को ढेरों सपने दिखाए, लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला। भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार प्रदेश के लोगों के हिस्से में आया। अब जनता ऐसी धोखेबाज सरकार को सबक सिखाने के मूड में है। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ नेता रणजीत रावत, विधायक फुरकान अहमद, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, प्रदेश सचिव जगदेव सिंह शेखों, देवेंद्र प्रताप सैनी, पंकज सोनकर, राहुल सोनकर, मुनफैत अली, हाजी नौशाद अली, सेठपाल परमार, वीरेंद्र ठाकुर, नासिर परवेज, बृजपाल धीमान, सुशील पैगोवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed