{"_id":"58c2d2f94f1c1b8322dc5d6d","slug":"the-villagers-ruckus-on-pressing-the-electric-kabil-road-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत केबिल सड़क किनारे दबाने पर ग्रामीणों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत केबिल सड़क किनारे दबाने पर ग्रामीणों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो चुड़ियाला।
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सौर ऊर्जा के प्लांट की विद्युत केबिल सड़क किनारे दबाने पर ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर हंगामा कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर अग्रिम आदेशों तक कार्य नहीं करने के निर्देश दिए।
डाडली गांव में सड़क से पश्चिमी दिशा पर एक सौर ऊर्जा का प्लांट लग रहा है। प्लांट से उत्पन्न होने वाली बिजली को चुड़ियाला बिजली घर तक ले जाने के लिए प्लांट के कर्मचारियों ने डाडली एवं महेश्वरी गांव के बीच में सड़क किनारे विद्युत केबिल दबाने के लिए खाई खोद दी। रात में खोदी गई खाई के बारे में तो उस समय ग्रामीणों को पता नहीं चला, लेकिन सुबह मामले की जानकारी मिली तो दोनों गांव के साथ ही चुड़ियाला के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। विरेंद्र सिंह, मदन, महक सिंह, चेनपाल, निर्भय सिंह, पवन, रामकुमार आदि किसानों का कहना था कि जमीन के नीचे दबने से आने वाले समय में विद्युत लाइन से बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि जमीन में कभी भी फाल्ट होने से कोई भी चपेट में आ सकता है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खोदी गई खाई से रास्ता बंद हो गया है। जिससे गन्ने से भरे वाहनों के निकलने का काम भी बंद हो गया है। किसानों ने मौके पर ही प्रदर्शन एवं हंगामा कर केबिल दबाने के काम को रुकवा दिया गया। किसानों ने विद्युत लाइन को खभों के रास्ते ऊपर से ले जाने की मंाग की। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूर्यभूषण सिंह नेगी ने कंपनी के कर्मचारियों को अगले आदेशों तक केबिल नहीं दबाने के सख्त निर्देश दिए।