Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MLA Umesh Kumar organizes wedding ceremony for 251 young women

Roorkee News: विधायक उमेश कुमार ने 251 कन्याओं के लिए आयोजित किया विवाह समारोह

Tue, 24 Nov 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Tue, 24 Nov 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
MLA Umesh Kumar organizes wedding ceremony for 251 young women
आचार्य बालकृष्ण, मीका सिंह, बी प्राग, शेरा सहित कई सेलीब्रिटिज हुए शामिल
विज्ञापन




लक्सर। खानपुर विधायक उमेश कुमार की ओर से मंगलवार को लक्सर में 251 कन्याओं के लिए विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधि - विधान के साथ कन्याओं का विवाह कराया गया। पंतजलि योगपीठ से आचार्य बालकृष्ण ने समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। पंजाबी गायक मीका सिंह, बी प्राग, बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान के सुरक्षा अधिकारी शेरा, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा सहित कई चर्चित लोगों ने समारोह में पहुंचकर मौजूद लोगों के साथ संवाद किया और अपनी प्रस्तुतियां दीं। नगर के हरिद्वार मार्ग पर पीपली गांव के समीप समारोह स्थल पर 251 कन्याओं के लिए विवाह समारोह के आयोजन के दौरान खानपुर विधायक की ओर से व्यवस्थाएं की गई थीं। पंतजलि योगपीठ से पहुंचे साधकों ने विधि - विधान के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई। विधायक की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरुप गृहस्थी का सामान भी दिया गया। कार्यक्रम में पहुंचे आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि राजनेताओं को राजनीति के साथ समाजसेवा के कार्यों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। विधायक के प्रयास से आज कई कन्याओं का घर बसा है। समारोह में पहुंचे सेलिब्रिटिज ने भी खानपुर विधायक के प्रयास के सराहना करते हुए कहा कि आयोजनों में शामिल होकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। खानपुर विधायक उमेश कुुमार ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता उनका परिवार है। कन्याओं का विवाह कराकर उन्होंने परिवार का सदस्य होने का अपना फर्ज निभाया है। आगे भी वह इस प्रकार के आयोजन करते रहेंगे। बता दें कि इससे पहले भी विधायक उमेश कुमार कन्याओं के विवाह के लिए कई विशाल कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। समारोह में जन अधिकार पार्टी की अध्यक्ष सोनिया शर्मा, धनंजय सिंह, अल्तमश, यूट्यूबर अवध ओझा सहित गणमान्य लोग शामिल हुए।


---

साथ हुए शादी और निकाह

लक्सर। 251 कन्याओं के विवाह के लिए आयोजित समारोह में जहां एक ओर पतंजलि योगपीठ से पहुंचे साधक वेद - मंत्रों के साथ कन्याओं का विवाह कर रहे थे। वहीं, इसी समारोह में मौलवी मुस्लिम कन्याओं का निकाह पढ़ा रहे थे। दोनों धर्मों के जोड़ों के एक ही समारोह में शादी के बंधन में बंधने का दृश्य देख यहां पहुंचे धर्मगुरुओं और सेलीब्रिटिज ने भी इसकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed