फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The tricolor was hoisted upside down on the roof of the house

Roorkee News: घर की छत पर तिरंगा उल्टा फहराया

Sat, 17 Aug 2024 04:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
The tricolor was hoisted upside down on the roof of the house
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iवक्फ बोर्ड उत्तराखंड के अध्यक्ष शम्स ने तिरंगे को उतारकर सीधा करवाया
I
I

I
Iसोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, सज्जादानशीन के घर का मामला
I
Iस्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक परिवार ने अपने घर की छत पर उल्टा तिरंगा फहरा दिया। घर के आगे से गुजर रहे वक्फ बोर्ड उत्तराखंड के अध्यक्ष की नजर तिरंगे पर पड़ी तो उन्होंने छत पर चढ़कर तिरंगे को सीधा करवाया। वहीं, सोशल मीडिया पर उल्टा तिरंगा लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
I
Iबृहस्पतिवार को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्फ बोर्ड उत्तराखंड के अध्यक्ष शादाब शम्स की ओर से कलियर में एक तिरंगा रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की नजर एक मकान की छत पर पड़ी जो सज्जादानशीन का था। उन्होंने देखा की छत पर लगा तिरंगा उल्टा था। यह देखकर वह मौके पर ही रुक गए और उन्होंने खुद ही छत पर चढ़कर तिरंगे को नीचे उतारकर सीधा करके फहराया। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने तिरंगे के अपमान पर दुख जताया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iवहीं, सोशल मीडिया पर यह पूरा मामला तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, सज्जादानशीन की ओर से शाह असद साबरी ने बताया कि उनके घर के बाहर गेट पर रात को किसी शरारती तत्व ने उल्टा तिरंगा लगा दिया था। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्हें तब पता चला जब वक्फ बोर्ड अध्यक्ष तिरंगे को सीधा करने के लिए गेट के ऊपर चढ़े। वह इसे लेकर खेद प्रकट करते हैं और तिरंगे का बहुत सम्मान करते हैं। एसएसआई आमिर खान ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नही हैं। साथ ही इस संबंध में कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article