फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Prince and Sania finish first in the 3000m race

Roorkee News: 3000 मीटर दौड़ में प्रिंस और सानिया प्रथम

Wed, 23 Sep 2026 05:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Prince and Sania finish first in the 3000m race
कस्बा स्थित राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज के परिसर में 26वीं ब्लॉकस्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत अंडर-19 बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ से हुई। इसमें प्रिंस कुमार ने प्रथम और अंकुश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में सानिया प्रथम और वंशिका द्वितीय रही। अंडर-17 बालक वर्ग की हाई जंप में लकी ने पहला और शिवम पाल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग की हाईजंप में निशांत प्रथम और रितिक द्वितीय रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग की हाई जंप में वंशिका ने प्रथम और शगुन ने द्वितीय स्थान में बाजी मारी। अंडर-19 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में प्रीत उपाध्याय प्रथम और प्रिंस द्वितीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में वंशिका ने प्रथम और राखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वर्ग की 400 मीटर दौड़ में इरा प्रथम और राखी द्वितीय रही। अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में जानवी ने प्रथम और सोनाक्षी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ब्लॉक खेल समन्वयक (नारसन) पवन राणा ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संजीव राणा, अरुण खरे, राजीव चौधरी, मनीष काकरान, सौरभ पवार, वाजिद अली, साजिद, प्रीति सैनी, कुलदीप मलिक, सोनिया सैनी, अखिल कुमार, सुधीर कुमार, गौरव और आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed