फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The thief caught in the lab built in IIT campus

Roorkee News: आईआईटी परिसर में बनी लैब में चोरी करने वाला दबोचा

Sun, 08 Oct 2023 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
The thief caught in the lab built in IIT campus
रुड़की। आईआईटी परिसर में बनी एक लैब में घुसकर सामान चोरी कर भाग रहे एक युवक को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को आईआईटी के सुरक्षा गार्ड के सुपरवाइजर मनवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब तीन बजे वह गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्होंने देखा कि एक लैब में एक संदिग्ध व्यक्ति घुसा हुआ है और वह सामान चोरी कर रहा है। उन्होंने मौके पर अन्य सुरक्षा गार्डों को भी बुला लिया। इस बीच आरोपी सामान चोरी कर भागने लगा। जिसे पीछा कर पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि चोरी में सुबोध कुमार पुत्र महेश सिंह निवासी गांव सुंदरपुर, थाना मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में एक व्यक्ति को सामान चोरी कर बेचता है। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed