फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The student accused the teacher of rape

छात्रा ने अध्यापक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thu, 12 Mar 2020 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The student accused the teacher of rape
एक छात्रा ने अपने ही टीचर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि टीचर बाद में शादी से मुकर गया औैर उसका गर्भपात भी करा दिया। छात्रा ने पुलिस से मौखिक शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक छात्रा बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि वह दो साल पूर्व एक टीचर से ट्यूशन पढ़ने जाती थी, उस समय वह नाबालिग थी। आरोप है कि उस दौरान टीचर ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं धर्मपरिवर्तन कर शादी करने की बात कही। आरोप है कि इस बीच वह गर्भवती हो गई तो टीचर ने गर्भपात कर दिया। इतना ही नहीं टीचर ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि अब टीचर उससे शादी की बात तो दूर बात तक नहीं करता है। साथ ही जान से मारने की धमकी देता है। छात्रा ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने मामले में लिखित शिकायत करने की बात कही तो छात्रा कोतवाली से वापस लौट गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि छात्रा ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर आती है तो मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed