{"_id":"6939bf6b8a5933a0a90f52b7","slug":"the-state-plan-failed-to-materialize-roorkee-news-c-5-1-drn1086-854070-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: धरातल पर नहीं उतरी राज्य योजना, एक नलकूप के भरोसे 10 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: धरातल पर नहीं उतरी राज्य योजना, एक नलकूप के भरोसे 10 हजार की आबादी
Thu, 11 Dec 2025 12:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
धरातल पर नहीं उतरी राज्य योजना, एक नलकूप के भरोसे 10 हजार की आबादी
2018-2019 में तैयार हुई थी नए नलकूप की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट
करीब 70 लाख रुपये से सोलानीपुरम में लगाया जाना था नया नलकूप
मनव्वर हुसैन
रुड़की। शहर में राज्य योजना के तहत लगने वाले नलकूप का 10 हजार की आबादी को आज तक लाभ नहीं मिल पाया है। 2018-19 में तैयारी हुई डीपीआर में 70 लाख रुपये की लागत से सोलानीपुरम में पानी की सप्लाई की जानी थी।
अधिकारियों का कहना है कि नए नलकूप को लगाने की स्वीकृति पिछले साल मिली थी। अब लागत के खर्चे में इजाफा होने पर दोबारा से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसकी स्वीकृति के एक साल बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है।
जल संस्थान के शहर व देहात में ओवरहेड टैंक और नलकूपों से उपभोक्ताओं को पानी की सप्लाई होती है। यहां करीब 15 ओवरहेड टैंक और करीब 25 नलकूप हैं। इससे दो लाख से अधिक की आबादी के घरों में पानी की सप्लाई जुड़ी है लेकिन कुछ स्थानों पर ओवरहेड टैंक नहीं होने से सीधा नलकूप से पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
इनमें, गणेशपुर, आवास विकास, सोलानीपुरम और आदर्श नगर भी शामिल है। आदर्शनगर में वर्तमान में दो नलकूप है लेकिन उसके समीप के सोलानीपुरम में अब भी 10 हजार की आबादी एक नलकूप पर निर्भर है। यहां नलकूप खराब होने पर लोगों को पानी की दिक्कतें झेलनी पड़ती थी।
पानी की किल्लत होने पर सबमर्सिबल व अन्य संसाधनों से लोग अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करते थे। समस्या का निदान करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि ने भी अधिकारियों को पत्र लिखा था। पत्र और मांग की गंभीरता को समझकर सोलानीपुरम में एक अतिरिक्त नलकूप को लगाने की योजना तैयार कर करीब 70 लाख रुपये की लागत से 2018-2019 में नए नलकूप की विस्तृति प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। स्वीकृति नहीं मिलने से मामला सालों तक अटका रहा।
सोलानीपुरम और आदर्श नगर की आबादी आपस में जुड़ी हुई है। सोलानीपुरम में अब नई कॉलोनी विकसित हो रही है। लगातार आबादी बढ़ने पर अब पानी की डिमांड बढ़ती जा रही है। अरोड़ा कॉलोनी नई विकसित हुई है। एक नलकूप के सहारे हजारों की आबादी है। नलकूप खराब होने पर पानी की काफी किल्लत होती थी। समस्या को लेकर एक और नलकूप का प्रस्ताव जलसंस्थान की ओर से भेजा गया था लेकिन निर्माण, बोरिंग आदि की स्वीकृति मिलने के बाद भी करीब एक साल से नया नलकूप नहीं लगा पाया है। -देवकी जोशी, पार्षद सोलानीपुरम
राज्य योजना के तहत 2018-19 में एक नए नलकूप की डीपीआर तैयार की गई थी। तब करीब 70 लाख रुपये में नलकूप लगाए जाना था जिसकी स्वीकृति 2024 में मिली है। अब नए नलकूप लगाने की लागत करीब 83 लाख के आसपास है। उम्मीद है नए साल में पैसा रिलीज हो जाएगा तब सोलानीपुरम में एक अतिरिक्त नलकूप लगाने का काम किया जाएगा। -विपिन चौहान, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान