फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The sister-in-law had set Pinku's body on fire after killing her.

गाली देने पर भाभी ने गर्दन पर पैर रख की थी पिंकू की हत्या

Wed, 25 May 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
The sister-in-law had set Pinku's body on fire after killing her.
पिंकू की हत्या भाभी ने अपने बेटे और एक अन्य के साथ मिलकर गला दबाकर की थी। साथ ही हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को आग लगा दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी मृतक की भाभी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में घर की छत पर पिंकू का जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस बीच पिंकू की मां जगवती ने उसकी भाभी, भतीजे और एक अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हत्या के कारणों का पता चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से मौत होने का खुलासा हुआ है। वहीं, पुलिस ने मृतक की भाभी सुषमा और उसके बेटे अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में सुषमा ने बताया कि घटना वाली रात पिंकू शराब के नशे में घर आया था और छत पर जाकर दोबारा शराब पीने लगा था। शराब के नशे में वह गाली-गलौज करने लगा। इससे नाराज होकर वह छत पर गई और दोनों में हाथापाई हो गई। इस बीच पिंकू नशे में होने के कारण छत पर गिर गया। उसने पिंकू की गर्दन पर पैर रखकर हत्या कर दी थी। इसकी जानकारी उसने अपने बेटे को दी। दोनों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आग लगाकर शव को जला दिया था। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए उसने पिंकू के अधिक नशे में होने पर खुद को आग लगाने की बात बताई थी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed