फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The RSS took a root march

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाला पथ संचलन 

Sun, 10 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 10 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The RSS took a root march
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ता पथ संचलन निकालते हुए - फोटो : amarujala
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख किसलय कुमार ने कहा कि संघ नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आएएसएस के कार्यकर्ता दिनरात इस काम के लिए कमरतोड़ मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में निकाले गए पथ संचलन को बतौर मुख्य वक्ता के रूप में किसलय कुमार संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय नव वर्ष के दिन से सरकारी कैलेंडर का प्रारंभ होता है। इसी दिन से शुभ कार्य भी शुरू हो जाते हैं। कहा कि संघ लंबे समय से समाज परिवर्तन का कार्य कर रहा है। जिससे समाज में फैली बुराइयों को मिटाकर देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जाया जा सके।
विज्ञापन


इस मौक पर खंड संचालक जयवीर सिंह, राजकुमार, राधेश्याम, अशोक कुमार, रामगोपाल, अवनीश कुमार, नितिन कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। रुड़की नगर में निकाले गए पथ संचलन के मौके पर जिला बौद्धिक प्रमुख विजय कुमार बड़ोनी ने कहा कि देश के सामने आज अनेकों चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों को स्वयंसेवकों को एकजुट होकर काम करना होगा। इस मौके पर जिला कार्यवाह प्रवीण कुमार, कर्ण सिंह, संजय कक्कड़, जल सिंह, रमेश, नितिन, ऋषिपाल, राजपाल, सहदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवानपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहजिला कार्यवाह त्रिभुवन ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए आगे आना होगा। जिससे भारत फिर से विश्वगुरु बन सके। इस मौके पर धर्मजागरण विभाग के धर्मवीर, खंड संचालक बलवंत, खंड कार्यवाह बंशीधर, सहखंड कार्यवाह रोहित, खंड विद्यार्थी प्रमुख अरविंद, विश्वास पंकज, मनीष आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed