फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The Roorkee Agricultural Market area will be transformed at a cost of 41 lakh rupees.

Roorkee News: 41 लाख की लागत से बदलेगा रुड़की कृषि मंडी क्षेत्र का स्वरूप

Fri, 12 Dec 2025 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 12 Dec 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
The Roorkee Agricultural Market area will be transformed at a cost of 41 lakh rupees.
फोटो -
विज्ञापन

बजट हुआ पास, सड़क और नाले के पुनर्निर्माण से मिलेगी आवागमन में राहत
रुड़की। नवीन कृषि मंडी क्षेत्र के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से उपेक्षित पड़ी सड़क और जलनिकासी की समस्या अब दूर होने जा रही है। शासन की ओर से 41 लाख रुपये का बजट पास किया गया है जिससे जर्जर सड़क और जलनिकासी के लिए नाले की समस्या को दूर किया जाएगा।
रुड़की नवीन कृषि मंडी क्षेत्र में बरसात में मंडी परिसर तालाब में तबदील हो जाता है। जलनिकासी नहीं होने से नाले व नालियां चोक होने से ग्राहकों और व्यापारियों समेत अन्य राहगीरों को कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, अब कृषि सड़क व नालों के पुनर्निमाण और मरम्मत के लिए 41 लाख रुपये की राशि मंडी को मिल गई है। इससे कार्य जल्द शुरू होगा। दुकानदार राजकुमार ने कहा कि इस कार्य से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा व व्यापार पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
विज्ञापन

-----------
मंडी क्षेत्र में सड़क और नाले के विकास से आवागमन बेहतर होगा। इससे क्षेत्र की दृश्यता और स्वच्छता को भी नया रूप मिलेगा। काम दिसंबर और जनवरी से शुरू होने की संभावना है। पंकज राजशाह, सचिव नवीन मंडी रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed