{"_id":"64f8c933018e2a3fbb03eb04","slug":"the-public-works-department-team-along-with-the-police-roorkee-news-c-5-1-drn1030-239585-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लोनिवि ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लोनिवि ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण
विज्ञापन
बुग्गावाला में पुलिस फोर्स के साथ मिलकर चलाया अभियान
लोक निर्माण विभाग की टीम ने बुधवार को पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जो भी निर्माण अतिक्रमण की श्रेणी में आया उसे ध्वस्त करा दिया गया। विभाग की सख्त कार्रवाई को देख तमाम ग्रामीणों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए चार दिन का समय मांगा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को चार दिन का समय दे दिया है।
बुग्गावाला क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर लोगों ने सड़क के किनारे दुकानें बनाई हुई थीं। इसको लेकर विभाग की ओर से ग्रामीणों को नोटिस जारी किया गया था। समय पूरा होने पर बुधवार को अपर सहायक अभियंता अरविंद रावत, सहायक अभियंता नवीन ध्यानी फोर्स के साथ बुग्गावाला पहुंचे। टीम ने अतिक्रमण हटवाना शुरू किया तो वहां हड़कंप मच गया।
यह देख लोगों ने स्वयं ही टिनशेड उतारने शुरू कर दिए। टीम ने एक के बाद एक अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। बाद में ग्रामीण एकत्रित होकर अधिकारियों से मिले। उन्होंने अभियान रोकने की मांग की। साथ ही कहा कि वह चार दिन के भीतर चिह्नित किए गए अतिक्रमण को स्वयं ही हटा लेंगे। इस पर उन्हें समय दे दिया गया।
विज्ञापन
बुग्गावाला ग्राम प्रधान कमलजीत ने बताया कि जहां भी अतिक्रमण है। ग्रामीण उसे अब स्वयं ही हटाएंगे। अधिकारियों ने उन्हें मोहलत दे दी है। अपर सहायक अभियंता अरविंद रावत ने बताया कि जिले में कोर्ट के आदेश पर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। इसको लेकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। उन्होंने नोटिस पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते यह कार्रवाई करनी पड़ी है। स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए ग्राम प्रधान सहित कुछ लोगों के आग्रह पर चार दिन की और मोहलत दी गई है। अतिक्रमण नहीं हटता है तो विभाग सख्त कार्रवाई करने को मजबूर होगा।