फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The Nagar Panchayat leased out mango orchards and agricultural land

Roorkee News: नगर पंचायत ने आम के बाग और कृषि भूमि को ठेके पर दिया

Tue, 03 Mar 2026 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The Nagar Panchayat leased out mango orchards and agricultural land
नगर पंचायत इमलीखेड़ा की ओर से निकाय क्षेत्रांतर्गत राजस्व क्षेत्र गुम्मावाला में स्थित नगर पंचायत की भूमि पर आम के बाग और कृषि के लिए भूमि की खुली बोली प्रक्रिया संपन्न कराई गई। भूमि दो वर्ष की अवधि के लिए नीलामी के माध्यम से ठेके पर दिया गया।
विज्ञापन




नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी की अध्यक्षता में गठित निविदा नीलामी समिति के समक्ष खुली बोली की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई गई। इसमें चार स्थानीय काश्तकारों ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए हिस्सा लिया। बोली की शुरुआत 50 हजार रुपये से हुई और नीलामी के दौरान अधिकतम बोली 80 हजार रुपये तक पहुंची।
विज्ञापन


अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने बताया कि अधिकतम बोली लगाने वाले काश्तकार को नियमों के तहत उक्त आम के बाग/कृषि भूमि दो वर्ष के लिए आवंटित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से नगर पंचायत को राजस्व में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर कृषि कार्य को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान, कनिष्ठ सहायक साहब सिंह , सभासद मेहरबान, शिवकुमार, ललित सैनी, मुन्तजीर, सरफराज, आमिर अली, अर्जुन सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed