फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The miscreants robbed the villager in broad daylight

दिनदहाड़े बदमाशों ने ग्रामीण से मारपीट कर की लूटपाट

Mon, 18 Apr 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the villager in broad daylight
दवाई लेकर लौट रहे एक ग्रामीण पर बदमाशों ने हमला बोलकर दिनदहाड़े सोने की चेन, मोबाइल, अंगूठी व हजारों की नकदी लूट ली। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव अकबर ढाढेकी निवासी आनंद सोमवार को मंगलौर दवाई लेने आया था। दवाई लेने के बाद दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से नाथूखेड़ी के रास्ते होते हुए घर जा रहा था। नाथूखेड़ी के पास बाग के करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल व करीब चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी राहगीर को रोककर मोबाइल लेकर मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश को जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। वहीं, पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। साथ ही परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि लूटपाट में शामिल एक बदमाश को उसने पहचान लिया है और वह मंगलौर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed